देशभक्ति के सुर और लोक संस्कृति के रंगों से गूंजा DAV कथारा

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

देशभक्ति के सुर और लोक संस्कृति के रंगों से गूंजा DAV कथारा

बोकारो जिला के DAV पब्लिक स्कूल CCL कथारा में शनिवार को सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों के अंतर्गत एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अंतरसदनीय प्रतियोगिताओं में कक्षा तृतीय से पंचम तक देशभक्ति गीत,कक्षा षष्ठ से अष्टम तक नृत्य-नाटिका गई। दयानंद,अरविंदो,विवेकानंद और श्रद्धानंद चारों सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। नृत्य-नाटिका के माध्यम से छात्रों ने सामाजिक और जीवनोपयोगी संदेश दिए। वहीं लोक नृत्यों में भारत की विविध संस्कृति, परंपरा और रंगों की सुंदर झलक देखने को मिली।कार्यक्रम में पहुंचे विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-1 के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी.एन. खान ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं है। संगीत, नृत्य और नाट्य जैसी गतिविधियां छात्रों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं।उन्होंने कहा कि CCA गतिविधियां बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और मंच पर निखारने का अवसर देती हैं। प्रत्येक सहभागिता अपने आप में उपलब्धि है। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ शिक्षकों और CCA समन्वयकों की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!