बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
BNS की 12 धाराओं में मुकदमा, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में
बोकारो के चास मुफ्फसिल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।चास मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 90/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त साधन कुमार महतो, पिता बुचन महतो, निवासी ग्राम अंधरतेलिया को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तारी के बाद 10 अगस्त 2026 सोमवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस ने मामले में प्रयुक्त DJ को गाड़ी सहित जप्त कर लिया है।आरोपी पर BNS की धारा 115(2), 126(2), 117(2), 132, 109(1), 121(1), 121(2), 223(a), 223(b), 351(3), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज है। इनमें हत्या का प्रयास, सरकारी काम में बाधा और गंभीर चोट पहुंचाने जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।यह कार्रवाई थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।