कसमार के बबलु कुमार महतो को लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह का निमंत्रण

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

कसमार के बबलु कुमार महतो को लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह का निमंत्रण

 

 

बोकारोजिला के कसमार प्रखंड के युवा एवं हिसीम गांव निवासी, साईं नाथ विश्वविद्यालय के छात्र बबलु कुमार महतो को 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण मिला है। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आमंत्रण में उनका नाम दर्ज है तथा उन्हें वेम्बनाड परिसर आवंटित किया गया है।यह अवसर माय भारत द्वारा आयोजित ‘भारत 1947 से भारत 2047’ विषयक राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में चयन के बाद मिला है। बबलु इससे पहले अंतरराष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में विश्व स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल कर चुके हैं। इसके बाद माय भारत बजट क्वेस्ट में करीब 12 लाख प्रतिभागियों के बीच चयनित होकर प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल कार्यक्रम में भी शामिल हुए।वे ‘प्राकृतिक रक्षण’ और ‘अखण्ड भारत पर्यावरण यात्रा’ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं युवाओं को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!