बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
एमएमडीआर एक्ट के तहत सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 4.710 टन अवैध कोयला एवं 01 आॅटो, 05 बाइक व 03 स्कुटर भी जब्त

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इकाई, सीसीएल करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह के निर्देशानुसार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अवैध कोयला परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार एरिया डोमिनेशन गश्ती एवं छापामारी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में, सीसीएल परियोजना के ढ़ोरी एरिया से प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर सीआईएसएफ की टीम ने दिनदयाल चैक के पास में नाका लगाकर संदिग्ध आॅटो बिना पंजियन संख्या जिसपर कोयला लोड था तथा 05 बाइक (जेएच 10 के 7154 बाकी बिना पंजियन संख्या)व 03 स्कूटर (बिना पंजियन संख्या)। जब्त कोयले का वनज कराने पर उसका कुल वनज 4.710 टन हुआ। जब्त कोयला एवं मोटरसाइकिलों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु बेरमो थाना को सुपुर्द कर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 (एमएमडीआर एक्ट, 1957) के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाने की प्रक्रिया चल रही है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा सीआईएसएफ को एमएमडीआर एक्ट के अंतर्गत प्रदत्त नवीन अधिकारों के तहत करगली क्षेत्र में की गई यह 11 वीं बड़ी कार्रवाई है। इस प्रावधान के लागू होने के बाद सीआईएसएफ अब अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे कोयले को सीधे जब्त कर स्वतंत्र रूप से कानूनी कार्रवाई प्रारंभ करने के लिए अधिकृत है। इससे अवैध खनन एवं कोयला तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। सूत्रों के अनुसार, अवैध कोयला परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध इस प्रकार के विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। उक्त छापामारी अभियान का नेतृत्व सहायक कमांडेंट वर्पे सार्थक बाबाजी ने किया। अभियान में निरीक्षक एस आर नायक, उप निरीक्षक अमित कुमार, धमेन्द्र कुमार, प्रधान आरक्षक अरविंदम टी, पी के सिंह आरक्षक प्रभाकर कुमार सहित सहित अन्य सीआईएसएफ कार्मिकों तथा आसूचना कर्मियों ने सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका निभाई।