ईद मिलादुन्नबी को लेकर कथारा में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

ईद मिलादुन्नबी को लेकर कथारा में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

ईद मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट मोड पर है। बोकारो एसपी के निर्देश पर कथारा क्षेत्र में पुलिस ने विशेष पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।24 अगस्त 2026 सोमवार की देर शाम कथारा ओपी एवं बीटीपीएस थाना की संयुक्त टीम ने विभिन्न इलाकों में गश्त की। पेट्रोलिंग का नेतृत्व कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति कर रहे थे।पुलिस टीम ने कथारा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।
संयुक्त पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश गया। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि ईद मिलादुन्नबी के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!