बगदा के कुएं में गिरे कोटाश को वन विभाग ने किया रेस्क्यू

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

बगदा के कुएं में गिरे कोटाश को वन विभाग ने किया रेस्क्यू
वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ा, वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों से सहयोग की अपील

 

बोकारो जिला के कसमार प्रखंड क्षेत्र के बगदा गांव में एक कुएं में गिरे कोटाश को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। कुएं में वन्यजीव के गिरने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे जंगल में ले जाकर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया।वन्यजीवों की रक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : विष्णु चरण महतो वन बचाव समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने कहा कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुएं या अन्य खुले स्थानों में वन्यजीवों के गिरने की घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए ऐसे स्थानों को सुरक्षित रखने की जरूरत है। उन्होंने वन्यजीवों के दिखाई देने पर ग्रामीणों से उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाने तथा तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि बगदा में कोटाश के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही वन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला। वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के सहयोग से वन्यजीव को बचाकर जंगल में छोड़ना सराहनीय प्रयास है।वन कर्मियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
रेस्क्यू अभियान में वन कर्मी सुरेश टुडू और जगदीश महतो के अलावा वन बचाव समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो, रणजीत महतो, राकेश चक्रवर्ती, फागू महतो, बहादुर महतो, घुनू हांसदा समेत अन्य लोग मौजूद थे। वन्यजीव को सुरक्षित जंगल में छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!