CEIR पोर्टल की मदद से बरामद हुए 5 गुम मोबाइल, बेरमो पुलिस ने मालिकों को सौंपे

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

CEIR पोर्टल की मदद से बरामद हुए 5 गुम मोबाइल, बेरमो पुलिस ने मालिकों को सौंपे

बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से पांच मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल को बुधवार, को बेरमो थाना परिसर में उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया गया।बेरमो थाना प्रभारी पूर्णो सिंह के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद किए गए मोबाइल में सुरज महतो, आलोक कुमार, इमरान, सुरेश उरांव और आकाश कर्मकार के मोबाइल शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल अलग-अलग स्थानों से गुम हुए थे। तकनीकी माध्यम से इन मोबाइलों को ट्रैक कर बरामद किया गया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए संबंधित लोगों को उनके मोबाइल वापस सौंप दिए गए।बेरमो पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने के मामलों में CEIR पोर्टल की उपयोगिता भी सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!