बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
बेरमो मे CISF कोयला माफिया पर बड़ा प्रहार 10.86 टन अवैध कोयला सहित 1ऑटो,1 स्कूटर, 3 बाइक जप्त

बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र मे कोयला कारोबार के खिलाफ CISF बड़ी कार्रवाई की है ड्रोन निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में 10.865 टन अवैध कोयला एक ऑटो एक स्कूटर और तीन मोटरसाइकिल जप्त की गई गोपनीय सूचना एवं अत्याधुनिक ड्रोन निगरानी प्रणाली से प्राप्त सटीक वीडियो इनपुट के आधार पर सीआईएसएफ कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह के नेतृत्व में सीसीएल परियोजना के बी एंड के एवं ढोरी एरिया में कोयला चोरी तथा अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सघन एवं प्रभावी छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। सीआईएसएफ की सतर्कता, मजबूत आसूचना तंत्र तथा त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय कोयला चोरों एवं अवैध कारोबारियों में भारी दहशत व्याप्त है।इसी क्रम में दिनांक 21 मई 2026 गुरुवार को कारो एक्सकैवेशन क्षेत्र के पीछे चलाए गए विशेष अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से जमा लगभग 5.74 टन कोयला बरामद किया गया। वहीं खासमहल एरिया स्थित प्रदीप होटल के समीप से 3.895 टन कोयला एवं कोयला लदी एक मोटरसाइकिल (पंजीयन संख्या JH10 AM 3087) जब्त की गई। बरामद कोयला सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द किया गया, जबकि मोटरसाइकिल गांधी नगर थाना को सौंप दी गई।
इसके अतिरिक्त ढोरी एरिया के कारीपानी से 1.23 टन कोयला तथा तारमी एरिया से 02 मोटरसाइकिलें (पंजीयन संख्या JH09 AU 4840 एवं एक बिना पंजीयन संख्या) तथा 01 स्कूटर बरामद किया गया, जिन पर कोयला लदा हुआ था। कारीपानी से बरामद कोयला सीसीएल प्रबंधन को तथा दोनों मोटरसाइकिल एवं स्कूटर को चंद्रपुरा थाना को सुपुर्द किया गया।वहीं अमलो चेक पोस्ट के समीप से 1.11 टन अवैध रूप से रखा गया कोयला एवं कोयला लदा एक ऑटो (पंजीयन संख्या JH09 AP 7733) जब्त किया गया। बरामद कोयला सीसीएल प्रबंधन को तथा ऑटो को बेरमो थाना को सुपुर्द कर दिया गया।इस समूची कार्रवाई के दौरान ड्रोन निगरानी का संचालन सीधे कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह द्वारा किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ अलग-अलग छापामारी दल गठित कर अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।उक्त छापामारी दल में सहायक कमांडेंट श्री वर्पे सार्थक बाबाजी, निरीक्षक एस.आर. नायक, शिला टोपो, सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, एच.के. सिंह, मुकेश, राहुल, धर्मेन्द्र प्रसाद, सहायक उप-निरीक्षक उमेश कुमार राय, प्रधान आरक्षक वी.के. सोनकर, प्रताप शंकर, खरवार, आरक्षक सुदामा प्रसाद, पेगु, सीसीएल सुरक्षा गार्ड महामाया पासवान एवं उनकी टीम सहित अन्य केऔसुब जवानों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।