सैपऊ थाना क्षेत्र के विक्रमपुरा मोड़ के पास एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

सैपऊ 31 मई

सैपऊ थाना क्षेत्र के विक्रमपुरा मोड़ के पास एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सैपऊ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सैपऊ सीओ अनूप कुमार यादव एवं थाना प्रभारी प्रमेन्द्र रावत पुलिस जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही
सैपऊ से रवि तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!