विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में लगायें पेड़, राजाखेड़ा में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश शर्मा एवं बार काउंसिल, राजाखेड़ा के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण शिविर का आयोजन किया गया।
d
कार्यक्रम में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट अधिवक्तागण एवं न्यायिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। न्यायालय परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से छायादार तथा पर्यावरण के अनुकूल पौधे लगाए गए। उपस्थित अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अपने संबोधन में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए वृक्षारोपण और वृक्षों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की बात कही। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर बार काउंसिल राजाखेडा के अध्यक्ष रामचित्र शर्मा, लोक अभियोजक रामप्रकाश कश्यप, अन्य अधिवक्ता प्रमोद चंद शर्मा, असर्फी सिंह जादौन, रूप सिंह लिपिक शुभम प्रताप सिंह, अंकित मंगल आदि मौजूद रहे। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर