सैपऊ 10 जुलाई
राजकीय प्राथमिक विद्यालय लेवड़े का पुरा को इनवर्टर भेंट –

राजकीय प्राथमिक विद्यालय लेवड़े का पुरा में विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को एक इनवर्टर भेंट किया गया इस अवसर पर दानदाताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार का सहयोग बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनवर्टर उपलब्ध होने से बिजली कटौती के दौरान भी विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक गतिविधियाँ सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रवि व्यास राधामोहन मुकेश पहाड़िया पूर्व सरपंच लालसिंह लज्जाराम भरतसिंह रमेश गजेंद्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
सैपऊ से रवि तिवारी