कैंथरी बॉर्डर पर बड़ा हादसा टला

सैपऊ 10 जुलाई

कैंथरी बॉर्डर पर बड़ा हादसा टला

सड़क किनारे लगा विशाल पोल गिरा NH-123 पर लगा जाम कैंथरी बॉर्डर नेशनल हाईवे-123 पर कैंथरी बॉर्डर के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया सड़क किनारे लगा विशाल विज्ञापन पोल अचानक गिरकर हाईवे के बीचों-बीच आ गिरा गनीमत रही कि उस समय कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया जिससे बड़ा हादसा टल गया पोल गिरने से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मिलकर यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाल की बारिश और तेज हवा के कारण पोल गिर गया घटना के बाद पोल को हटाने का कार्य शुरू होने के बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया गया
सैपऊ से रवि तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!