राजाखेड़ा विधुत विभाग की सराहनीय पहल, जेवीवीएनएल राजाखेड़ा ने बच्चों को जागरूक कर बनाए बाल विद्युत मित्र ।

राजाखेड़ा विधुत विभाग की सराहनीय पहल, जेवीवीएनएल राजाखेड़ा ने बच्चों को जागरूक कर बनाए बाल विद्युत मित्र ।

आज दिनांक 23/7/26 दिन गुरुवार को जेवीवीएनएल सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने ऊर्जा संरक्षण और विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव की जानकारी देने के लिए पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजाखेड़ा के बच्चों को एकत्रित कर विद्युत विभाग की टीम ने मीटिंग की जिसमें कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल ने बच्चों को बताया कि विद्युत का सीमित उत्पादन है और खपत बहुत ज्यादा है ऐसे में हम विद्युत का सदुपयोग कर के,ऊर्जा का सरंक्षण कर सकते हैं।सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने बताया कि आप आने वाले समय में भारत का भविष्य बनोगे,चूंकि देश के विकाश के लिए ऊर्जा की महती आवश्यकता है और उसके लिए लोगों को जानकारी और जागरूकता जरूरी है,इसके लिए आप स्टूडेंट्स की अच्छी भूमिका हो सकती है इसके लिए विद्युत विभाग आप के पास आए हैं आप को विद्युत की संपूर्ण जानकारी देकर बाल विद्युत मित्र बना कर घर घर विद्युत सरंक्षण और बचाव की जानकारी देना है,तिवारी ने बताया कि घर की वायरिंग अच्छे तार और स्विच से करानी चाहिए।कभी भी विद्युत लाइन के नीचे नहीं चलना चाहिए,और न ही लाइन के नीचे कोई भी निर्माण करना चाहिए,बारिश के मौसम में विद्युत पोलो से उचित दूरी बनाकर रखना चाहिए।अगर कोई तार टूट जाए तो विद्युत कार्यालय में सूचना देकर ही जुड़वाना चाहिए,विद्युत का कार्य करने के लिए विद्युत कुचालक उपकरणों और जूतों का उपयोग करना चाहिए,बारिश के मौसम में किसी भी विद्युत तंत्र को नहीं छूना चाहिए,टीम द्वारा विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के लिए अनेक जानकारियां बच्चों को दी गई, बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और विभाग की पहल का स्वागत किया और घर जाकर उक्त जानकारी को घर घर पहुंचाने का संकल्प लिया।उक्त कार्यक्रम में सहायक अभियंता,कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल,विद्यालय स्टॉफ रजनीकांत शर्मा, प्रदीप दीक्षित इत्यादि के साथ बालक बालिकाएं उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!