धौलपुर
धौलपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई पत्थरों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त
धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थरों से भरी एक ट्रेक्टर ट्रॉली को जब्त किया है
अभियान के दौरान हेड कांस्टेबल पिंकी शर्मा ने थर्मल पावर के नजदीक टीम के साथ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे पत्थरों से भरी ट्रॉली को पकड़कर जब्त किया पुलिस ने ट्रॉली को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है
रवि तिवारी की रिपोर्ट