राजाखेड़ा के गांव गढ़ी टडावली में विवाहिता की गला दबाकर हत्या का मामला, पुलिस ने मामले में सास, पति और देवर को किया गिरफ़्तार

राजाखेड़ा के गांव गढ़ी टडावली में विवाहिता की गला दबाकर हत्या का मामला, पुलिस ने मामले में सास, पति और देवर को किया गिरफ़्तार

 

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी टडावली में 12 जुलाई 2026 को एक 23 वर्षीय विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला के पति,देवर और सास को गिरफ्तार किया है जबकि मामले में अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है,जिसके बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। इन सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या के साथ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस इस संबंध में भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद उसे फांसी लगाने का रूप देने का प्रयास किया था।

मृतक महिला के भाई राघव निवासी रेहसेना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी हिंदू रीति से मार्च 2023 में अमन पुत्र श्रीभगवान निवासी गांव गढ़ी टडावली के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने काफी स्त्री धन जिसमें 6 लाख रुपये, घर-गृहस्थी का सामान व स्वर्ण आभूषण आदि दिए थे लेकिन बहन का पति अमन, देवर आशीष,सास सुंदरकांता, ननदेऊ हरिओम शर्मा निवासी अधन्नपुर, अभिषेक निवासी बाह, ननद अर्चना उर्फ प्रियंका और ननद प्रिया व रामू पुत्र रामावतार सभी दहेज लोभी निकले व अतिरिक्त दहेज 5 लाख की मांग को लेकर उसे निरंतर तंग व परेशान करते रहे, जिसको लेकर उसकी कई बार मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया और इस को लेकर कई बार पंचायत हुई जिसमें समझाईश कर उसे वापस ससुराल भेज दिया, लेकिन उसकी पुत्री भूमि के जन्म के बाद उस पर इन सभी के अत्याचार और बढ़ गए व अतिरिक्त दहेज 5 लाख रुपयों की मांग की खातिर उस पर सभी खूब अत्याचार करने लगे व मांग पूरी न करने पर घर से बाहर निकालने व जान से मारने की धमकी देने लगे और 12 जुलाई 2026 की रात्रि को सभी ने मिलकर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर उसकी मारपीट कर उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!