सियान गुड़ी में सांसद के हाथों 500 पंजीकृत बुजुर्गों का आत्मीय सम्मान

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मो.7440269778

सियान गुड़ी में सांसद के हाथों 500 पंजीकृत बुजुर्गों का आत्मीय सम्मान

कोरबा//जय शकुन्तला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग एवं एसईसीएल (भारत सरकार उपक्रम) के सहयोग से सियान गुड़ी, एमआईजी-48, आर.पी. नगर, निहारिका टॉकीज, कोरबा में 23 से 25 जुलाई तक तीन दिवसीय 500 पंजीकृत बुजुर्गों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिदिन लगभग 150 बुजुर्गों का साल, श्रीफल एवं मिठाइयाँ भेंट कर सम्मान किया गया।

24 जुलाई को आयोजित विशेष समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद एवं कोयला सलाहकार समिति, भारत की सदस्य ज्योत्स्ना चरणदास महंत रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसईसीएल दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार साहू ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि (रेलवे जोन) एवं संयुक्त महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ हरीश परसाई, एचएएमएस के संभागीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि (एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर) एवं अध्यक्ष, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन पोषक दास महंत, जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष मनोज सिंह चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष मुकेश राठौर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट मेडिकल कॉलेज कोरबा डॉ. रवि कुमार जाटवर तथा रतनदीप गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अजातशत्रु एवं बांगो बांध के स्वप्नद्रष्टा स्वर्गीय बिसाहूदास महंत के छायाचित्र पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

अपने संबोधन में सांसद ज्योत्स्ना चरणदास महंत ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा कि जिन बुजुर्गों को अपने ही घरों में अपेक्षित सम्मान नहीं मिल पाता, उनके लिए जय शकुन्तला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी और सराहनीय है। उन्होंने संस्था के इस सामाजिक अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का आह्वान किया।

समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक समृद्धि उसकी बुजुर्ग पीढ़ी के सम्मान और अनुभवों के संरक्षण में निहित होती है। ऐसे आयोजन न केवल वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान का एहसास कराते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी संस्कार, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम का आत्मीय वातावरण उपस्थित सभी लोगों के लिए भावुक और प्रेरणादायी रहा।

इस अवसर पर एसईसीएल महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार साहू, हरीश परसाई, मनोज सिंह चौहान, मुकेश राठौर एवं केदारनाथ अग्रवाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जय शकुन्तला वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक आस्था महंत, सूरजदास मानिकपुरी, पवन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। अनुप जलोटा फेम भजन व गजल गायक केशव चंद्रा,दीपक कंवर के टीम ने चदरीया झीनी रे झीनी गाकर मंत्र मुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सांसद प्रतिनिधि (एसईसीएल) इंजी. पोषक महंत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सूरज मानिकपुरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!