ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के कुशल नेतृत्व में ऊर्जा विभाग ने रचा इतिहास

जयपुर 27 जून 2026

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के कुशल नेतृत्व में ऊर्जा विभाग ने रचा इतिहास

आधिकारिक रूप से ‘मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के वैश्विक सम्मान पत्र से नवाजा गया

 

जयपुर…राजस्थान ऊर्जा विभाग द्वारा राज्य के इतिहास में सर्वाधिक 7171 मेगावाट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर, इसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड श्रेणी में दर्ज कर लिया गया है। विधुत भवन में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को आधिकारिक रूप से ‘मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के वैश्विक सम्मान पत्र से नवाजा गया…!!
इस गौरवमयी उपलब्धि पर ‘मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (इंडिया)’ के सी.ई.ओ. कृष्ण कुमार उपाध्याय ने सम्मान पत्र सौंपते हुए कहा कि राजस्थान ऊर्जा विभाग का यह प्रदर्शन न केवल राज्य के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ है ही साथ ही देश में ऊर्जा क्षेत्र के लिए भी एक मिसाल है। यह वैश्विक अवार्ड मंत्री जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अभूतपूर्व प्रयासों को समर्पित करते हुए संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर संस्था के मैनेजर अरिहंत उपाध्याय एवं कोऑर्डिनेटर गरिमा जैन भी उपस्थित रहें…आपको बता दें कि ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करते हुए राजस्थान ऊर्जा विभाग ने अपनी 7580 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता के विरुद्ध रिकॉर्ड 7171 मेगावाट का बिजली उत्पादन कर और 94.60 प्रतिशत का ऐतिहासिक यूटिलाईजेशन प्राप्त कर एक नया इतिहास रचा है। राजस्थान के इतिहास में यह अब तक का सबसे बेहतरीन, सुरक्षित और कुशल बिजली उत्पादन प्रदर्शन है, जिसने राज्य को ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है…!!

जयपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!