बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम का त्योहार मनाया गया।

बोकारो जिला क़े बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को सौहार्दपूर्ण वाता वरण में मुहर्रम का त्योहार मनाया गया. फुसरो में विभिन्न क्षेत्रों की अखाड़ा कमेटियों की ओर से ताजिया के साथ जुलूस निकाला गया। फुसरो बाजार के कश्मीर क्लॉथ स्टोर के समीप अखाड़ा मिलन का आयोजन हुआ। खिलाड़ियों ने भाला, लाठी सहित पारंपरिक हथियारों के साथ एक से बढ़ कर एक खेल का प्रदर्शन किया. बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व कमेटी के पदाधिकारियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया. मौके पर बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह, बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, मजदूर नेता रविंद्र कुमार मिश्रा, बेरमो चैम्बर ऑफ कार्मस के अध्यक्ष आर उनेश, युवा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष वैभव चौरसिया, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश राजा, भाजपा नेता देवीदास, एटक नेता जवाहर लाल यादव, मंजूर हुसैन जिया, मो इलियास, फैजान अखतर, मो नसीम, सलीम जावेद, भोलू खान, समसेर आलम, विक्की आदि उपस्थित थे. देर शाम को करगली बाजार स्थित केंद्रीय अखाड़ा कमेटी में भी ताजिया का मिलान किया गया. अखाड़ा कमेटी के सदस्यों व खिलाड़ियों ने खेल का प्रदर्शन किया. भेड़मुक्का बस्ती में अखाड़ा प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खिलाड़ियों ने हैरत अंगेज करतबों का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर उत्तम सिंह, राकेश सिंह, राजन साव,योगेश तिवारी आदि मुख्य रूप से शामिल थे। मौके पर लाइसेंसधारी मो परवेज अखतर, करीम, फुसरो नप के पूर्व पार्षद जसीम रजा गुडडू, मनीर अंसारी, अबुल कलाम, हाशीम अंसारी, नईम अंसारी, ताहिर अंसारी, जावेद अख्तर, जमाल उदीन, ईशान अंसारी, साजीद, सनी, आलम अंसारी, तौसीक अंसारी, मुस्तकीम अंसारी आदि मौजूद थे. अमलो बस्ती स्थित करबला में अकीदतमंदों ने चादर पोशी कर अमन व चैन की दुआ मांगी गयी.