बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
चतरोचट्टी पुलिस ने 5 साल से फरार वारंटी दिनेश महतो उर्फ चितु को घर से दबोचा, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
बोकारो जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे छापामारी अभियान के तहत चतरोचट्टी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 5 साल से फरार चल रहे वारंटी दिनेश महतो उर्फ महेश महतो उर्फ चितु महतो को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार दिनांक 05/06.07.2026 को चतरोचट्टी थाना अंतर्गत वारंटियों के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम हुरलुंग, थाना चतरोचट्टी, जिला बोकारो निवासी पुसन महतो उर्फ लेंगर महतो का पुत्र दिनेश महतो उर्फ महेश महतो उर्फ चितु महतो को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी करीब 05 वर्ष से फरार चल रहा था। चतरोचट्टी थाना कार्यालय, बोकारो द्वारा 06 जुलाई 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। छापामारी दल में सअनि महेश कुमार शर्मा, हवलदार गंगाराम बानरा, आरक्षी 1315 सहदेव प्रसाद यादव, आरक्षी 551 हीरालाल महतो, आरक्षी 908 मुकेश कुमार मोदी और आरक्षी 1608 रामेश्वर यादव शामिल थे। सभी चतरोचट्टी थाना, जिला बोकारो में पदस्थापित हैं।