बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
ढोरी खास की 7/8 अंडरग्राउंड खदान पहुंचे जीएम राजीव कुमार
बोकारो जिला क़े सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव कुमार ने सोमवार को ढोरी खास की 7/8 अंडरग्राउंड खदान का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खदान के विभिन्न कार्यस्थलों का जायजा लेते हुए उत्पादन एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।महाप्रबंधक ने सबसे पहले बत्ती घर का निरीक्षण किया, इसके बाद अंडरग्राउंड में उतरकर कोयला उत्पादन के फेस का अवलोकन किया। उन्होंने ट्रिपलर, एसडीएल मशीन सहित अन्य खनन उपकरणों की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यरत श्रमिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक समाधान का भरोसा दिलायानिरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक राजीव कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षित कार्य करते हुए निर्धारित उत्पादन लक्ष्य हासिल करना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।मौके पर परियोजना पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, खान प्रबंधक अमीस कुमार, ईएंडएम विभाग के इंजीनियर बिनोद कुमार, फोरमैन उमेश शर्मा,ओवरमैन पंकज सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।