कथारा कोलियरी में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने लगाई श्रमिक चौपाल पेयजल और संडे कटौती का मुद्दा उठा

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

कथारा कोलियरी में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने लगाई श्रमिक चौपाल पेयजल और संडे कटौती का मुद्दा उठा

बोकारो जिला के कथारा कोलियरी में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने श्रमिक चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह और शाखा सचिव इस्लाम अंसारी के समक्ष श्रमिकों ने अपनी परेशानियां रखीं।श्रमिकों ने कहा कि पहले कार्यस्थल पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था थी लेकिन वर्तमान में आपूर्ति बाधित है। वहीं उत्पादन बढ़ने के बावजूद लगातार संडे में कटौती की जा रही है। श्रमिकों का कहना था कि वे कोलियरी के उत्थान के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, ऐसे में सुविधाओं में कटौती न्यायसंगत नहीं है।क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने श्रमिकों को आश्वस्त किया कि समस्याओं के समाधान के लिए परियोजना स्तर से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक प्रबंधन के समक्ष मजबूती से पक्ष रखा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने इसे नजरअंदाज किया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
उन्होंने कहा कि श्रमिक आवासों की मरम्मत और साफ-सफाई नियमित हो इस पर भी प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। जल्द ही यूनियन का प्रतिनिधिमंडल कॉलोनी का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लेगा।मौके पर महमूद अंसारी, देवाशीष आश, शिशुपाल प्रजापति, लालजी मिस्त्री, गणेश साव, सिराजुल इस्लाम अंसारी, मनोज कुमार, हाशिम अंसारी, देवचंद मांझी, विनोद कुमार, खली बरा, द्वारिका, राजेंद्र पाड़िया, परमेश्वर डोम समेत कई श्रमिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!