बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
पेटरवार में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव सह बागवानी मेला का किया गया आयोजन
पेटरवार का आम अब बनारस की मंडियों में
बोकारो : पेटरवार मनरेगा आयुक्त रांची के निर्देश पर शुक्रवार को पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत स्थित गांगी हाट में शुक्रवार को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। बागवानी मेला में मुख्य रूप से बीडीओ संतोष कुमार महतो मनरेगा परियोजना पदाधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा , विकास कुमार, बुण्डू मुखिया निहारिका सुकृति उपस्थित थे। मेला में पंचायत उतासारा, दाडित, ओरदाना, मायापुर,सदमा कला सहित विभिन्न पंचायत के लाभुकों ने तोतापुरी, गुलाब खास, लंगड़ा, आम्रपाली सहित विभिन्न प्रजाति के आम प्रदर्शनी में लगाया गया था। इस दौरान बीडीओ संतोष कुमार महतो ने कहा कि मनरेगा से बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगाई जा रही आम बागवानी से किसानआत्मनिर्भर बनेंगे। आम बागवानी से पर्यावरण सुरक्षा के साथ लोगों के लिए स्वरोजगार व आजीविका का एक अच्छा साधन है। इसलिए अधिक से अधिक लोग योजना से जुड़कर लाभवनित होकर आत्मनिर्भर बने। कहा, किसान फल को सीधे बाजार में बेचे, जिससे ज्यादा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि आम बागवानी के साथ,साथ किसान आम बागवानी के खाली जगह पर तरबूज, अदरख, हल्दी, उड़द, नींबू, कटहल, अमरूद का पौधा लगा सकते हैं। बीडीओ ने बताया पिछले वर्ष पौधा लगाए थे और उसमें से कुछ मर गया है, तो उसके बदले आम का पौधा दिया जाएगा। वहीं लाभुक ने बताया कि पेटरवार की आम बनारस की मंडियों में पहुँच रहा है।बिरसा हरित ग्राम योजना की पहल एवं FPO से जुड़कर यहां के आमों विशेषकर आम्रपाली, दशहरी और लंगड़ा को बनारस जैसे बड़े बाज़ारों में देखने को मिलेगा।वहीं बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने बताया कि बागवानी में आम का पौधा लगाना शुरू करते हैं और आपका इनकम शुरू हो जाता है। मनरेगा के आम बागवानी व कूप किसानों के लिए लाभकारी है।मौके पर विश्वजीत प्रकाश, समाजसेवी रितेश कुमार सिन्हा, प्रदान से ही ज्योत्सना जयसवाल,पिया , अंकित कुमार, डीएफटी मनरेगा कर्मी सहित कई किसान शामिल थे।