क्षेत्र की जनता का प्यार ही मेरी असली ताकत – नीरजा शर्मा

क्षेत्र की जनता का प्यार ही मेरी असली ताकत – नीरजा शर्मा

फरासपुरा गांव में आयोजित हुआ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन


राजाखेड़ा। राजाखेड़ा क्षेत्र के फरासपुरा गांव में बीते दिन शाम को भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने शिरकत की और सम्मेलन को संबोधित किया।
कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा को स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला पहनाकर व साफा भेंट कर की गई जिसमें मुख्य रूप से पंकज शर्मा,राजा भैया,जयवीर पोसवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तोमर,मुकेश हनुमान पुरा,नवल लोधा, पूर्व जिला प्रमुख केदार पोसवाल, रामवती जाटव आदि मंचासीन रहे।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री शर्मा ने कहा कि आज दिन बड़ा बेहद है और मेरे लिए सौभाग्य का विषय है कि मेरे जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला है, मैं बड़ा गौरवान्वित महसूस कर रही हूं कि मेरे परिवार के सैकड़ों लोग यहां मौजूद हैं आपका प्यार प्रेम स्नेह ही मेरी असली ताकत है और आपकी ताकत से ही मैं हरसंभव आपकी मदद के लिए क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हूं, मेरा सपना है विकसित राजाखेड़ा और उस सपने में हम सभी की भागीदारी ही इस मिशन को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगी क्षेत्र में जनता का उत्साह बता रहा है कि अब यहां अंग्रेजों का शासन सूली चढ़ चुका है और धीरे धीरे राम राज के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं, शर्मा ने अपने संबोधन में जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि मेरे कार्यकर्ता का जहां पसीना गिरेगा मेरा वहां लहू बहेगा, मेरे दरवाजे क्षेत्र की जनता के लिए सदैव खुले हैं।

कार्यक्रम को पूर्व जिला प्रमुख केदार पोसवाल, जयवीर पोशवाल, राजा भैया, नवल लोधा, रामवती जाटव,लक्ष्मण सिंह तोमर,रामभरोसी जाटव,हम सिंह लोधा,मुकेश बघेल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया और भाजपा के सुशासन को लेकर अपने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में भाजपा नेत्री शर्मा का मनाया जन्मदिन

वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा का जन्मदिन भी कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी धूम धाम व आतिशबाजी के साथ केक काटकर मनाया स्थानीय युवा प्रवीण शर्मा, राजू तिवारी, रोहित, बिन्तेश, अनिल,छोटू तोमर,रिंकू तोमर एवं मुरारी सहित अन्य ने नीरजा शर्मा के जन्मदिन पर केक काटा एवं फूल मालाओं के साथ स्वागत सम्मान किया इसके साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं ने भी शर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की सेवा के आशीर्वचन प्रदान किए।

समारोह में क्षेत्र के गिर्राज सिंह मास्टर, मिथल शुक्ला, गजेन्द्र सिंह, उदय सिंह निषाद, देवेंद्र मुद्गल, पप्पू तोमर, मुकेश बघेल, कपूरचन्द प्रजापति, बनवारी सिसोदिया, माताप्रसाद दिवाकर,महेंद्र सिंह कंसाना, बंटी सरपंच, राजकुमार सोनी, अशरफी, दुर्गेश ठाकुर, लटूर चंद त्यागी, हेमंत सिसोदिया, सत्यम गुप्ता,जयवीर सिंह, रामावतार त्यागी, रामकिशोर शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!