बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
उपायुक्त के निर्देश पर बेरमो प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, बीडीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

बोकारो :: बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश परबोकारो जिला के बेरमो प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया।प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार,29 मई 2026 को प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और अपनी शिकायतें बीडीओ के समक्ष रखीं। बीडीओ मुकेश कुमार ने संबंधित पदाधिकारी और कर्मियों को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।बीडीओ ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी।इस मौके पर बीडीओ मुकेश कुमार, प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मिथिलेश कुमार पांडे, उपेल कुमारी, अनामिका कुमारी, दीपक लोहार, सुनील कुमार, सुमित कुमार सिंह, पूनम कुमारी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार कहा उपायुक्त महोदय के निर्देश पर हर मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार लगाया जा रहा है। आज भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। कई शिकायतों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। हमारा प्रयास है कि लोगों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े और उनकी समस्या का त्वरित निष्पादन हो।”