सैपऊ 30 मई
क्षतिग्रस्त पुलिया से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, हादसे का खतरा
कस्बे को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क पर बनी पुलिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे आवागमन करने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया का एक हिस्सा टूटकर धंस गया है
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन किसान, छात्र और अन्य स्थानीय लोग गुजरते हैं। पुलिया की जर्जर हालत के कारण वाहनों और पैदल यात्रियों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। रात के समय पर्याप्त रोशनी न होने से जोखिम और बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को इसकी जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत और सड़क सुधार की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके
सैपऊ से रवि तिवारी