मेदिनीनगर परिसदन में जनता दल यूनाइटेड की प्रमंडल स्तरीय मुख्य कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

मेदिनीनगर परिसदन में जनता दल यूनाइटेड की प्रमंडल स्तरीय मुख्य कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया

बैठक की अध्यक्षता जनता दल यूनाइटेड पलामू के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन नितेश्वर मेहता ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो उपस्थित हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, प्रदेश महासचिव सह प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्रवण कुमार एवं प्रदेश सचिव राज नारायण सिंह पटेल उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि पलामू प्रमंडल में संगठन को पूरी तरह मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को तेज करते हुए प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक संगठनात्मक सम्मेलन चलाए जाएंगे, ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी तथा पलामू प्रमंडल से पार्टी के प्रत्याशी विजय प्राप्त करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद शीघ्र ही चुनाव क्षेत्रों का चयन किया जाएगा और उसी आधार पर संगठनात्मक कार्यों को और तेज किया जाएगा।
पूर्व मंत्री सुधा चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के लिए कार्य करते हैं। कई बार चुनाव के समय पार्टी का सिंबल नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में थोड़ी नाराजगी होती है, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व को ही लेना होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और सफलता हासिल करेगी।
प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने संगठन को और अधिक दुरुस्त बनाने, सदस्यता अभियान को तेज करने तथा पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने कहा कि पार्टी को प्रखंड से लेकर गांव स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के कार्यों और नीतियों को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा, ताकि पलामू में जनता दल यूनाइटेड की एक सशक्त पहचान स्थापित हो सके।
बैठक में प्रदेश सचिव दिलीप पांडे, जनकधारी मेहता, यशवंत सिंह, सदस्य पांडे, सुरेंद्र कुमार यादव, नीतीश्वर मेहता, देवेंद्र पांडे, विवेक बैठा, जिला उपाध्यक्ष अवध किशोर सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, राजपति प्रजापति, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार रवि, नगर अध्यक्ष पीयूष प्रभाकर, पंकज कुमार दुबे, प्रवीण तिवारी, दीप नारायण दुबे, निराला सिंह, सचिन कुमार मेहता, मनोज कुमार मेहता, मेघनाथ मिस्त्री, जयपाल यादव, बी. मेहता, राजेंद्र राय, रितेश पांडे, माया देवी, अनीता देवी, संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!