डीसी ने डीईओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों। को अद्यतन करने का निर्देश।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

डीसी ने डीईओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों। को अद्यतन करने का निर्देश।

 

बोकारो, 3 जून 2026: जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने बुधवार को कैंप-2 स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली,अभिलेखों के संधारण तथा विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजी एवं अभिलेखों का अवलोकन किया और उन्हें एक सप्ताह के भीतर पूर्ण रूप से अद्यतन एवं सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालयी अभिलेखों का सही एवं समयबद्ध संधारण प्रशासनिक कार्यों की पारदर्शिता एवं दक्षता के लिए अत्यंत आवश्यक है।उपायुक्त ने शिक्षकों के वेतन भुगतान से संबंधित प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वेतन भुगतान की स्थिति की प्रत्येक माह नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी शिक्षक को वेतन संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध तरीके से लंबित मामलों का निष्पादन करने तथा आम जनता एवं शिक्षकों से जुड़े कार्यों में संवेदनशीलता बरतने का भी निर्देश दिया।इस अवसर पर शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस पहल को शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही एवं सुशासन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!