सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए, तुलेश्वर कौशिक को प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया सम्मानित

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मो7440269778

सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए, तुलेश्वर कौशिक को प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया सम्मानित

कोरबा//सहकारिता क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं को शासन प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाना ,संगठन को एकजुट रखना और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करना आसान कार्य नहीं होता इसके लिए दृढ़ इच्छा शक्ति ,नेतृत्व क्षमता, संगठन के प्रति समर्पण और संघर्षशील व्यक्तित्व की आवश्यकता होती है, ऐसे ही सक्रिय संघर्षशील ईमानदार व्यक्तित्व के धनी कोरबा जिला के आदिवासी सेवा सहकारी समिति भैसमा के प्रबंधक तुलेश्वर कौशिक हैं जो कोरबा जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ के सचिव के रूप में पिछले दो कार्यकाल से कोरबा के सहकारी कर्मचारीयों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, तुलेश्वर कौशिक उच्च योग्यता एवं सहकारी प्रशिक्षण में डिप्लोमाधारी है। उन्हें प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया, प्रेस रिपोर्टर क्लब के अध्यक्ष संजय सोनी ने उन्हें रायपुर में यह सम्मान प्रदान किया।ईमानदार कार्य शैली और जिम्मेदार नेतृत्व–सहकारिता के क्षेत्र में सरकार से समृद्धि लाने हेतु शासन के निर्देशानुसार समिति स्तर पर किसान जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित करना किसानों को सीधे समिति से जोड़ना और सहकारिता के बारे में सीधे संवाद कर जन जागरूकता लाना समय-समय पर किसानों की संगोष्ठी कर खाद बीज एवं धान विक्रय के बारे में जागरूक करना आदि कार्य सहकार से समृद्धि कार्य में इनकी अग्रणी सहभागिता रहती है। 2025-26 के आंदोलन में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका।सहकारी समिति कर्मचारियों की प्रदेश स्तरीय चार मांगों के लिए पूरे प्रदेश में जो आंदोलन आयोजित किए गए उसमें जिले का नेतृत्व में भी इनका प्रमुख योगदान रहा आंदोलन की बैठकों मैं धरना-प्रदर्शन और विभिन्न रणनीतिक कार्यक्रमों में इनकी अग्रणी भूमिका ने संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की पत्रकारिता क्षेत्र में लेखनशैली होने के कारण और संघ के मीडिया प्रभारी होने के नाते भी जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में संघ की बातों को प्रमुखता से उनके द्वारा पहुंचाया गया। ज्यादा सक्रिय रहने के कारण ही आंदोलन के समय कोरबा जिले के अध्यक्ष को छोड़कर इन्हें बर्खास्त कर दिया गया उसके बावजूद भी संघ के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!