मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मो.7440269778

मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा

 

कोरबा//जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जब मलेरिया का प्रकोप दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में लोगों की चिंता बढ़ा रहा है, तब रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फूल सिंह राठिया खुद मैदान में उतरकर ग्रामीणों के बीच पहुंच रहे हैं। विधायक फूलसिंह राठिया ने लेमरू, नकिया, रपता, खम्हूंन और खराखेत जैसे दुर्गम गांवों का दौरा किया, जहां खम्हूंन और खराखेत पहुंचने के लिए उन्हें पगडंडी रास्तों से गुजरना पड़ा और कई नालों को पार करना पड़ा।

दुर्गम वनांचल क्षेत्र में विधायक ने करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर गांवों तक पहुंचकर मलेरिया प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों का हालचाल जाना, स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और मलेरिया से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया।

विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रभावित क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ग्रामीणों ने भी विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का इस तरह दुर्गम रास्तों और नालों को पार कर गांव पहुंचना उनके प्रति संवेदनशीलता और समर्पण को दर्शाता है।

दौरे के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे, जिला महामंत्री भूकेश्वर सिंह पैकरा, विधायक प्रतिनिधि बुधवान सिंह तंवर, मंडल अध्यक्ष लेमरू मोहर साय यादव, मंडल अध्यक्ष रामपुर दीनानाथ राठिया, बिसाहू पटेल, आत्माराम मन्नेवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!