तिलकेजा पंचायत में 1.74 लाख रुपये गबन का आरोप, विधायक प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की जांच की मांग

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मो.7440269778

तिलकेजा पंचायत में 1.74 लाख रुपये गबन का आरोप, विधायक प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की जांच की मांग

तिलकेजा//कोरबा जिले के ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण कार्य में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर पूर्व सरपंच कुलसिंह कंवर पर प्राथमिक शाला कल्मीभांठा में अहाता निर्माण कार्य की राशि में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि जिला खनिज न्यास संस्थान यानी DMF मद से लगभग 11 लाख 95 हजार रुपये की स्वीकृति मिली थी। आरोप है कि दो किस्तों में प्राप्त राशि में से आंशिक कार्य कर शेष राशि का उपयोग नहीं किया गया और निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया।

जयकिशन पटेल ने कलेक्टर से मामले की जांच कर कथित गबन राशि की वसूली तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!