भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज

सैपऊ 22 जून
भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव 2026 के उपलक्ष्य में सैपऊ मे 27 जून को आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। समिति के सदस्य प्रतिदिन गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं तथा अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं।समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि सभी के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा। इसके लिए आमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं और लगातार जनसंपर्क कर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
सैपऊ से रवि तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!