लखनपुर विधुत सबस्टेशन की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

लखनपुर विधुत सबस्टेशन की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

 

 

 

नदबई उप तहसील मुख्यालय लखनपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह क्षेत्र उप तहसील मुख्यालय लखनपुर स्थित विधुत सबस्टेशन की बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर के नेतृत्व मे ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन कर सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक कुंवर जगतसिंह का ध्यानाकर्षण किया महेश लखनपुर ने बताया की लखनपुर विधुत सबस्टेशन पर कनिष्ठ अभियंता कार्यालय संचालित है जहां पर jen विशाल चौधरी कार्यरत हैं परन्तु विगत 6 माह से उनको अतिरिक्त चार्ज उच्चैन विधुत सबस्टेशन पर दिया हुआ है जिससे लखनपुर विधुत सबस्टेशन क्षेत्र के किसानों व उपभोक्ताओं के हित प्रभावित हो रहे हैं। कार्यालय पर अधिकारी ना होने से क्षेत्रीय किसानों व उपभोक्ताओं को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड रहा है। मायूस होकर 15 किमी दूर उच्चैन विधुत सबस्टेशन के चक्कर लगाने पड रहे है जिससे अनावश्यक श्रम व धन की क्षति हो रही है। क्षेत्रीय किसानों व उपभोक्ताओं के कृषि व घरेलू कनेक्शन केबल जलने,पोल क्षतिग्रस्त होने, ट्रांसफार्मर फेलीयर रिपोर्ट, नये कृषि व घरेलू कनेक्शन, जले व खराब मीटर बदलवाने की प्रक्रिया, विधुत कनेक्शनों की फाइल को ऑनलाइन की प्रक्रिया सारे कार्य अटकने के साथ अनावश्यक विलंब हो रहा है। इसको लेकर आज ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया है। ऊधर ग्रामीणों ने कहा की अतिरिक्त चार्ज हटाकर कनिष्ठ अभियंता विशाल चौधरी को यथावत लखनपुर विधुत सबस्टेशन लखनपुर पर समायोजित नहीं किया जाता है तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व क्षेत्रीय विधायक कुंवर जगतसिंह को क्षेत्रीय किसानों व उपभोक्ताओं की इस समस्या से अवगत करवाकर। शीध्र धरना प्रदर्शन कर आमरण अनशन किया जाऐगा।इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर राहुल डागुर शाहपुर लखनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!