जिले के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों में विशेष शिविर आयोजित कर लाभुकों के बीच धोती,साड़ी एवं लूंगी का किया गया वितरण

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

जिले के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों में विशेष शिविर आयोजित कर लाभुकों के बीच धोती,साड़ी एवं लूंगी का किया गया वितरण

उपायुक्त ने मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-20 में लाभुकों के बीच किया वस्त्र वितरण

 

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत शनिवार को जिले के सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों में विशेष शिविर आयोजित कर लाभुकों के बीच धोती, साड़ी एवं लूंगी का वितरण किया गया। इस दौरान लाभुकों को निर्धारित दर पर वस्त्र उपलब्ध कराए गए।इसी क्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-20 स्थित जन वितरण प्रणाली विक्रेता श्री सुधीर कुमार की दुकान पहुंचे। यहां उन्होंने लाभुकों के बीच धोती, साड़ी एवं लूंगी का वितरण किया तथा योजना के क्रियान्वयन का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लाभुकों से संवाद कर वितरण व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेता को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने का निर्देश दियाउपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को रियायती दर पर आवश्यक वस्त्र उपलब्ध कराना है। उन्होंने लाभुकों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने एवं अन्य पात्र लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी,जन वितरण प्रणाली विक्रेता एवं बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!