ब्रेकिंग। डीएम की रेड से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप,

दो केंद्रों से 24 घंटे में 29 स्वास्थ्य कर्मी गायब; नोटिस जारी,देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के कड़े तेवरों से आज स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सुबह ठीक 8 बजे डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भागलपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों केंद्रों पर भारी लापरवाही उजागर हुई और कुल 29 स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से नदारद मिले। डीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस’ जारी करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी सबसे पहले सीएचसी लार पहुंचे। वहां हाजिरी रजिस्टर खंगालने पर एक-दो नहीं, बल्कि 24 कर्मचारी गायब मिले। डीएम ने ओपीडी और प्रसव केंद्र का जायजा लेते हुए संस्थागत डिलीवरी बढ़ाने और सरकारी सुविधाएं हर हाल में मरीजों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।इसके बाद डीएम का काफिला पीएचसी भागलपुर पहुंचा, जहां 5 और स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले। निरीक्षण में अस्पताल की बाउंड्रीवॉल टूटी मिली जिसे बीडीओ के जरिए तुरंत ठीक कराने को कहा गया। मौके पर पता चला कि लो-वोल्टेज के कारण अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित है।जिस पर डीएम ने बिजली विभाग को तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। वहीं स्टाफ नर्स के एक आवास पर बिना आवंटन के अवैध कब्जा मिलने पर उन्होंने तत्काल कमरा खाली कराने का फरमान सुनाया।