केमिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले नदबई के समस्त मेडिकल संचालकों ने दुकानें रखी बन्द

भरतपुर/नदबई 21 मई 2026

केमिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले नदबई के समस्त मेडिकल संचालकों ने दुकानें रखी बन्द

विरोध प्रदर्शन व रैली निकालते हुए उपखंड अधिकारी नदबई को मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन

 

 

भरतपुर..ऑनलाइन दवा बिक्री के साथ ही जनस्वास्थ्य पर बढ़ते खतरे और छोटे केमिस्टों के संरक्षण की मांग को लेकर… आज बुधवार 20 मई को जिले के कस्बा नदबई के करीब 70 मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकालकर केमिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले नदबई एसडीएम सचिन यादव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। केमिस्ट एसोसिएशन ब्लॉक नदबई के अध्यक्ष अनिल गर्ग ने बताया कि इंटरनेट के माध्यम से हो रही अवैध दवा बिक्री के खिलाफ लंबे समय से संबंधित विभागों और प्राधिकरणों से कार्रवाई की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया, जिसके विरोध स्वरूप देशभर के लाखों दवा विक्रेताओं में गहरा असंतोष व्याप्त है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स और राजस्थान राज्य केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित इस आंदोलन के माध्यम से दवा विक्रेताओं ने चेताया कि बिना पर्याप्त निगरानी के ऑनलाइन दवा बिक्री से जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। ज्ञापन के जरिए सरकार से अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई करने, बिना वैध एवं सत्यापित ई-प्रिस्क्रिप्शन के दवाओं की बिक्री और होम डिलीवरी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स द्वारा अपनाई जा रही अत्यधिक छूट व प्रीडेटरी प्राइसिंग नीति पर रोक लगाने की मांग की गई है…!!

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!