सैपऊ में भगवान परशुराम शोभायात्रा का भव्य आयोजन

सैपऊ में भगवान परशुराम शोभायात्रा का भव्य आयोजन

 

 

 

बिहार के भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि सैपऊ में भगवान परशुराम शोभायात्रा का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बिहार के दिवंगत भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवारी ने अपने संबोधन में भरत तिवारी की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कथित फर्जी एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की बात कही साथ ही उन्होंने ब्राह्मण समाज से एकजुट होकर अपनी ताकत और एकता का परिचय देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर 1008 श्री शांति दास महाराज, नीरजा अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान “जय परशुराम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा कार्यक्रम के संयोजक अजयकांत शर्मा आयोजन में प्रिंस हुंडावाल, अनुराग मुद्गल, प्रशांत तिवारी सुरेश तिवारी, चंचल तिवारी श्री भगवान शर्मा ब्रजेश मुखरैया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
सैपऊ से रवि तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!