सैपऊ 28 जून
परशुराम शोभायात्रा में सैपऊ पुलिस की व्यवस्था रही सराहनीय
सैपऊ (धौलपुर)। परशुराम जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा के दौरान सैपऊ पुलिस की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की लोगों ने सराहना की शोभायात्रा के पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ यात्रा के दौरान थानाधिकारी परमेन्द्र रावत साथ रहे पुलिसकर्मियों ने यातायात को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया आम नागरिकों ने भी पुलिस की सतर्कता, अनुशासन और सहयोगात्मक कार्यशैली की प्रशंसा की।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी करता रहा, जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने कहा कि सैपऊ पुलिस की बेहतर व्यवस्थाओं के कारण किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा और सभी ने सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल में शोभायात्रा का आनंद लिया।
सैपऊ से रवि तिवारी