R9 BHARAT पर ख़बर चलते ही हरकत में आया प्रशासन,

ख़बर के असर

R9 BHARAT पर ख़बर चलते ही हरकत में आया प्रशासन, गांव से हटाया कीचड़ और गन्दगी से मिली राहत,

ग्रामीणों ने जताया आभार, बोले — मीडिया की ताकत से मिली राहत

 

*राजाखेड़ा, R9 BHARAT चैनल पर ‘गांव में फैले अत्यधिक कीचड़ से ग्रामीण परेशान’ शीर्षक से ख़बर प्रसारित होने के महज 24 घंटे के भीतर ही प्रशासन हरकत में आ गया। और जल भराव की कराई निकासी,

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले R9 BHARAT ने राजाखेड़ा क्षेत्र के डरूआ का पुरा गांव में मुख्य रास्तों पर फैले कीचड़ और जलभराव की समस्या को प्रमुखता से दिखाया था। ख़बर में बताया गया था कि गांव के दिनचर्या के उपयोग में आने वाले पानी के बाद पूरे गांव में कीचड़ ही कीचड़ हो गया है, जिससे स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में भारी परेशानी हो रही थी।

 

ग्राम पंचायत सरपंच जन प्रतिनिधि विरनसिह निषाद ने बताया, “R9 BHARAT का धन्यवाद। ख़बर लगते ही उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लिया और तुरंत टीम भेज दी। अब ग्रामीणों को आने-जाने में राहत मिलेगी।” और सरपंच जनप्रतिनिधि विरन सिंह ने संवाददाता से बातचीत में कहा कि जल्द ही करायेंगे सीसी रोड निर्माण सेन्शन निकल चूकी है,

ग्रामीण तोता राम ने कहा, “हम महीनों से शिकायत कर रहे थे, कोई सुनवाई नहीं हुई। R9 BHARAT पर ख़बर चलते ही दूसरे दिन सफाई हो गई। यही है मीडिया की ताकत।”

अब गांव के मुख्य मार्ग पूरी तरह साफ हैं और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!