बाड़ी
डकैत जगन गुर्जर के अंतिम संस्कार में उमड़ी हजारों की भीड़
बेटे आसाराम ने दी मुखाग्नि
डकैत जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार बुधवार को उसके पैतृक गांव में किया गया अंतिम यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में जगन गुर्जर के बेटे आसाराम ने मुखाग्नि दी जानकारी के अनुसार जगन गुर्जर की हत्या अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में हुई थी परिजनों और प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद शव को पैतृक गांव भभूतिपुरा लाया गया जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए भीड़ को देखते हुए गांव और आसपास के क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा
जगन गुर्जर का नाम लंबे समय से आपराधिक मामलों के कारण चर्चा में रहा था उसकी मौत और अंतिम संस्कार को लेकर क्षेत्र में पूरे दिन चर्चाओं का दौर चलता रहा