इंतजार_की_इंतहा :
भरतपुर जिले में वैर क्षेत्र के नगला हरिहर गांव निवासी प्रह्लाद बैरवा का 15 महीने बाद भी कोई सुराग न मिलने से आक्रोशित परिजनों और आमजनों द्वारा भरतपुर शहर के बिजली घर चौराहे से जिला कलेक्ट्रेट तक उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया तथा इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात भी रहा था।
rj
प्राप्त जानकारी अनुसार जिला कलेक्ट्रेट पर जारी प्रदर्शन के दौरान लापता प्रह्लाद बेरवा की पत्नी पूनम बाई बैरवा मानसिक तनाव और थकान के कारण अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं तथा उन्हें इस हालत में देखकर प्रदर्शनकारियों और परिजनों में हड़कंप मच गया था। आसपास मौजूद लोगों द्वारा तुरंत सक्रियता दिखाते हुए उनके चेहरे पर पानी के छींटे मारे गए लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें एंबुलेंस की मदद से आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार इस घटना के बाद परिजनों एवं आमजनों का आक्रोश और अधिक बढ़ गया है। पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों एवं आमजनों द्वारा जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने ही अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत करदी गई है। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक प्रह्लाद बैरवा का कोई ठोस सुराग नहीं मिलता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका यह आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
पत्रकार राहुल डागुर शाहपुर लखनपुर