राजाखेड़ा में 8 जुलाई को 31वां निःशुल्क चिकित्सा, नेत्र एवं दंत ऑपरेशन शिविर

राजाखेड़ा में 8 जुलाई को 31वां निःशुल्क चिकित्सा, नेत्र एवं दंत ऑपरेशन शिविर

श्री बाबूलाल जैन सेवा संस्थान द्वारा आयोजन, नये सेवा अस्पताल का भी शुभारम्भ

राजाखेड़ा, श्री बाबूलाल जैन सेवा संस्थान (रजि.) द्वारा स्व. श्री बाबूलाल जैन जी की पावन स्मृति में 31वां निःशुल्क चिकित्सा तथा नेत्र एवं दंत ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

 

 

कब और कहां
दिनांक: 08 जुलाई 2026, सुबह 10 बजे
स्थान: कुन्दकुन्द जैन विद्यालय, राजाखेड़ा, जिला धौलपुर (राजस्थान)

इस शिविर की खास बात
इसी दिन संस्थान द्वारा नये सेवा अस्पताल का शुभारम्भ भी किया जाएगा।

आमंत्रित चिकित्सकगण:
– डॉ. पुरेन्द्र भसीन – चेयरमैन, रतन ज्योति ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल, ग्वालियर। नेत्र रोग विशेषज्ञ
– डॉ. प्रियंबदा भसीन – नेत्र रोग विशेषज्ञ
– डॉ. संजय शर्मा – मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ, संचालक मेगर राम कुमार शर्मा स्मृति परमार्थ न्यास मुरैना
– डॉ. पुलकित शर्मा – दंत रोग विशेषज्ञ
– डॉ. नरेन्द्र कुमार गुप्ता – सीनियर सर्जन
– डॉ. प्रांजल गुप्ता – हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ
– डॉ. निकिता गुप्ता – प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ

इस अवसर पर संजय गुप्ता – संजय मेडिकल, आगरा, देवेन्द्र जैन R.A.S. – उप महानिरीक्षक, पंजीयन, जयपुर और पवन जैन IPS – सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक उपस्थित रहेंगे।

संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों का निःशुल्क जांच, परामर्श और जरूरत मंदों का ऑपरेशन किया जाएगा। संस्थान ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य कार्य का लाभ लें। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!