एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर कथारा में एंटी क्राइम चेकिंग

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर कथारा में एंटी क्राइम चेकिंग, एसआई कृष्णा उरांव के नेतृत्व में चला सघन वाहन जांच अभियान

 

बोकारो जिला के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर 5 जुलाई रविवार को देर रात्रि बोकारो जिला के कथारा सीसीएल महाप्रबंधक ग्राउंड के समीप बोकारो थर्मल पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।बोकारो में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस एक्शन मोड में है। बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के कथारा सीसीएल महाप्रबंधक ग्राउंड के समीप पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। बोकारो थर्मल थाना के एसआई कृष्णा उरांव के नेतृत्व में यह विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया वाहनों की सघन तलाशी ली। इस दौरान वाहनों की डिक्की, कमर में बांधे गए सामान, बैग और अन्य संदिग्ध चीजों की बारीकी से जांच की गई। जांच का मुख्य उद्देश्य अवैध हथियार, मादक पदार्थ, नकदी या अन्य आपत्तिजनक सामान की बरामदगी करना और अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा करना था।एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में एसआई कृष्णा उरांव के साथ आरक्षी सुशील सुनील और आरक्षी अनिल राम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस टीम ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की और बिना कागजात वाले वाहनों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बोकारो थर्मल पुलिस का कहना है कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। खासकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों, मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर है। एसपी नाथू सिंह मीणा ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग चलाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें। पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और आम लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए चलाया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!