सचिव रेखा यादव एवं सभी न्यायिक अधिकारीगणों द्वारा संयुक्त रूप से ‘‘Transformative Tuesday‘‘

सचिव रेखा यादव एवं सभी न्यायिक अधिकारीगणों द्वारा संयुक्त रूप से ‘‘Transformative Tuesday‘‘ एवं वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, पीड़ित प्रतिकर योजना एवं नालसा स्कीमों जैसे NALSA Theem Ek Mutthi Asmaan, NALSA Jingels, ill effects of dowry system, save childhood movement, NALSA Toll free No. 15100 & Mandate and Functioning of the Lokpal of India के संबंध विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
ेेमाननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के पत्रांक रालसा/2026/8202-8245 दिनांक 01.04.2026 की अनूपालना में सम्पूर्ण राजस्थान राज्य में स्कूली छात्रों के लिए ‘‘Transformative Tuesday‘‘ नामक एक विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर छात्रों को उनके विधिक अधिकार, कर्तव्य और नशे को ना हो, अपने सपनों को हां कहो नशा कोई स्टाइल नहींः अपने मन, शरीर और भविष्य की रक्षा करों जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक-विधिक मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाना है। जिसके क्रम में आज दिनांक 07.07.2026 को सचिव रेखा यादव एवं सभी न्यायिक अधिकारीगणों ने संयुक्त रूप से ‘‘Transformative Tuesday‘‘ एवं वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, पीड़ित प्रतिकर योजना एवं नालसा स्कीमों जैसे NALSA Theem Ek Mutthi Asmaan, NALSA Jingels, ill effects of dowry system, save childhood movement, NALSA Toll free No. 15100 & Mandate and Functioning of the Lokpal of India के संबंध में विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जिसमें सभी न्यायिक अधिकारीगणों ने नालसा स्कीम नालसा (डॉन-ड्रग जागरुकता और कल्याण, मार्गदर्शन-ड्रग मुक्त भारत के लिए) योजना 2025 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों को आवश्यक विधिक सहायता एवं परामर्श उपलब्ध कराना तथा उन्हें पुनर्वास की दिशा में प्रेरित करना है साथ ही नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक जीवन पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है साथ ही वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए। स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। साथ ही पीड़ित प्रतिकर योजना के बारे में बताया कि नालसा द्वारा पीड़ित परिवारों के लिए योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें अपराध से पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास प्रदान करने के उद्देश्य से पीड़ित प्रतिकर योजना संचालित है। पात्र पीड़ित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क सहायता एवं प्रतिकर प्राप्त कर सकते हैं। नालसा थीम “एक मुट्ठी आसमान“ एवं नालसा जिंगल के अंतर्गत वीडियों का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें समान अवसर, सम्मान एवं न्याय दिलाना तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। दहेज प्रथा के दुष्प्रभाव के बारे में बताया कि दहेज प्रथा एक सामाजिक कुरीति है, जो महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं समानता के अधिकार का हनन करती है। दहेज का बहिष्कार करें और दहेज मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। सेव चाइल्डहुड मूवमेंट जिसमें प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। बाल श्रम, बाल विवाह एवं बाल शोषण के विरुद्ध जागरूक होकर बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए कार्य करें। नालसा टोल फ्री 15100 के बारे में बताया कि किसी भी विधिक सहायता, सलाह या जानकारी के लिए नालसा का टोल-फ्री नंबर 15100 उपलब्ध है। जरूरतमंद व्यक्ति इस नंबर पर संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। लोकपाल का दायित्व एवं कार्यप्रणाली के बारे में बताया कि लोकपाल भारत में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच के लिए स्थापित एक स्वतंत्र संस्था है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन को बढ़ावा देना है साथ ही सभी न्यायिक अधिकारीगणों ने विद्यालयों में कोर्ट वाली दीदी सुझाव पेटिका भी दी एवं बताया कि अगर बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह इस सुझाव पेटिका में अपनी शिकायत लिखकर डाल सकते हैं आदि के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!