विद्युत विभाग की अनूठी पहल: विडार गवर्नमेंट स्कूल के छात्र बने ‘बाल विद्युत मित्र’

विद्युत विभाग की अनूठी पहल: विडार गवर्नमेंट स्कूल के छात्र बने ‘बाल विद्युत मित्र’

राजाखेड़ा, धौलपुर। विद्युत विभाग द्वारा सुरक्षित बिजली उपयोग और ऊर्जा संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विडार गवर्नमेंट स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को ‘बाल विद्युत मित्र’ बनाया गया।

कार्यक्रम में सहायक अभियंता आनंद तिवारी और कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बच्चों को सरल भाषा में बिजली के सुरक्षित उपयोग, बिजली चोरी से होने वाले नुकसान और हाई-वोल्टेज लाइनों से सावधानी बरतने के बारे में जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर गिरा हुआ तार, खुला ट्रांसफॉर्मर या अन्य असुरक्षित स्थिति दिखने पर तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दें।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने शपथ ली कि वे स्वयं बिजली चोरी नहीं करेंगे, दूसरों को भी नहीं करने देंगे, असुरक्षित स्थिति की सूचना विभाग को देंगे और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में परिवार व पड़ोसियों को जागरूक कर सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!