ग्राम भारगढ़ सहित क्षेत्र मे बीती रात तक ढोल ढमाकों और गाजे-बाजे के साथ हुआ मां दुर्गा का विसर्जन….

ग्राम भारगढ़ सहित क्षेत्र मे बीती रात तक ढोल ढमाकों और गाजे-बाजे के साथ हुआ मां दुर्गा का विसर्जन

विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब

संवाददाता इदरीश विरानी

 

दामजीपुरा /भीमपुर ब्लॉक के ग्राम भारगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न नव दुर्गा उत्सव समितियों के द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर 9 दिनों तक मां दुर्गा की प्रतिमा की सुंदर स्थापना कर विधिवत पूजन अर्चन व आराधना की गई। उसके पश्चात विजयादशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा को नम आंखो से बिदा करते हुए प्रतिमा का विसर्जन किया गया। वही विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के द्वारा माताजी की स्थापना की गई थी।
जहां भंडारे का भी आयोजन किया गया।

नव युवक युवाओं ने पूरे गांव में मां दुर्गा प्रतिमा को पूरे गांव में जुलूस निकाला गया डीजे की धुन में थिरकते हुए नजर आए!

युवा बीती रात लगभग 12 बजे तक मां दुर्गा प्रतिमा वही गांव की अनेक दुर्गा मंडप के युवाओं ने रिमझिम बरसात के चलते बीती शाम तक की विसर्जित कर दिया गया देर रात्रि में तेज बारिश के चलते युवाओं ने झाकी को मंडल में विराम दिया विजयादशमी के अवसर पर ग्राम में माता जी की झांकी निकालते हुए ढोल ढमाको व गाजे-बाजे के साथ माँ दुर्गे मां को विदा किया गया!

युवाओं ने डीजे की धुन पर डांस करते हुए माताजी को मां ताप्ती नदी तट पर प्रतिमा का विसर्जन किया इस दौरान संपूर्ण क्षेत्र मां दुर्गे के गीतों एवं गूंज से गुंजायमान रहा!देवलघाट शिवमन्दिर मां ताप्ती नदी पर अनेक ग्रामो से देवी प्रतिमा को भयंकर बारिश में उत्साह से विसर्जन हेतु देवी भक्तों द्वारा लाई गई।
मन्दिर परिसर में पूजा अर्चना कर देवी प्रतिमा का विसर्जन अगले बरस तुम जल्दी आना के नारे के साथ ताप्ती मैया में विसर्जन किया गया।

इस मौके पर भीमपुर तहसीलदार श्री कार्तिक मौर्य, आर आई रमेश सलामे, दामजीपुरा चौकी प्रभारी अर्जुन सिँह उइके, कामताप्रसाद हेडसाहब, आरक्षक नितिन दुबे, प्रफुल धुर्वे,एवं
बाबु उयके, कालू कुमरे,राजा उयके, सुंदरलाल कासदे, देवेन्द्र हारोडे ,बीरजा सलामे, गजेन्द्र सोलंकी सहित मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!