टोल से जेब को रहत लेकिन जान दांव पर

5 सितंबर 2022 को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संगरूर लुधियाना रोड पर टोल प्लाजा को बंद करने का आदेश दिया था, लेकिन टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा अपना सामान ले जाने के बाद जो जगह खाली की गई थी, उसे लोक निर्माण विभाग अभी तक इस की मरम्मत नहीं की है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जैसा कि सभी जानते हैं कि जल्द ही सर्दी का मौसम शुरू हो जाएगा और धुंध पढ़ने लग जाएगी जो इस सड़क पर एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। सरकार ने दावा किया है कि हमने लोगों की जेब पर पड़ रहा बोझ को कम कर दिया है। लेकिन सरकार एक बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। इस सड़क पर यातायात बहुत ज्यादा है। सड़क पर गंदगी के ढेर हैं। इसके एक तरफ से लिखा है कि कार्य प्रगति पर है ‘धीमी गति से जाओ। लेकिन सड़क पर किसी प्रकार कोई कार्य नहीं चल रहा था दूसरी तरफ ढोल रखी कर सड़क बंद की गई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!