नवागढ़ अष्ठमी पर मनाबन्द तालाब में पुनः होगी महाआरती, हजारो सख्या में आरती करेंगी महिलाएँ

रोशन यादव R9 भारत टीवी ब्यूरो चीफ बेमेतरा
नवागढ़। श्री शमी गणेश महामाया शारदा पर्यटन समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस बार भी महाष्टमी पर नवागढ़ के मानाबन्द तालाब में पूरे विधिवत मंत्रोचार के बीच महाआरती व गंगाआरती कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर समिति व नगरवासियों की बैठक ली गई, जिसमें प्रमुख रूप से समिति अध्यक्ष विकास धर दीवान उपस्थित रहे।
पर्यटन समिति अध्यक्ष दीवान ने उपस्थित लोगो को जानकारी देते हुए कहा कि आज हमारे माँ महामाया माता के आशीर्वाद से नवागढ़ में स्थित माना बंद तालाब प्रांगण जो प्राचीन काल मे गोड़ राजा द्वारा स्थापित है, प्राचीन और नगर की आस्था का बड़ा केंद्र है। जहाँ पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अष्टमी पर्व पर नगर की हजारो माताएं बहने दीप लेकर महाआरती करेंगी। इस अयोजन की भव्यता को इस बार और भी बड़ानी है।उन्होंने कहा कि महाआरती की सफलता में पर्यटन समिति के सदस्यों ने पिछले 04 सालो से सभी ने आरती में अधिक से अधिक लोगो के सम्मिलित करने का विचार लेकर काम किये और इसी कारण यह महाआरती को इतना भव्य मूर्त रूप मिला।
उल्लेखनीय है कि इस आयोजन में नगर की महिलाएं घरो से आरती की थाली सजाकर तालाब के चारों ओर खड़ी होकर एकसाथ एक स्वर में माँ महामाया एवं माँ गंगा की आरती करती है। जिसके पश्चात दीपदान भी किया जाएगा। यह पूरे क्षेत्र भर में अद्भुत पलो में गिना जाता है। इस बार 03 अक्टूबर को शाम 05 बजे महाआरती का आयोजन होगा।
बैठक में मिन्टू बिसेन, बबलू ताम्रकार, रमेश चौहान, टीकम पूरी गोस्वामी, प्रवीण दत्त दुबे, शाहिद खान, दिव्यम शुक्ला, कपिल साहू, वीरू मसीह, रामनाथ योगी, जितेंद नाथ योगी, राजेंद्र मिश्रा,बिहारी श्रीवास्तव, शिव सोनकर, गोलू सिन्हा, भुखन पूरी गोस्वामी,राजेश दीवान, कोशन कुम्भकार, संतोष पूरी गोस्वामी,संतोष देवांगन,भीमपाल वारे, प्रमोद साहू, मुकेश तम्बोली, तिहारी देवांगन,श्रीकांत ठाकुर, जुगरु साहू,छन्नू सोनकर,सुरेश निषाद,तनु दीवान,कुलेश्वर सिन्हा, रिंकू चौहान, कृष्णा ध्रुव,मिथलेश सोनकर, मिलाप वर्मा, परसादी यादव, कृष्ना यादव, रामचेत पाल, दुर्गेश शर्मा, रिंकू चौहान,राजा खान, होरीलाल रजक,धनीराम निर्मलकर,ईश्वर कुम्भकार,अवतार यादव, सीताराम सोनकर,पंचू यादव,कन्हैया भोई,गुनी रजक,मनीष श्रीवास,मुकेश सिन्हा, सुरेश बंजारे, विनय गेडाम,राजेंद्र यादव,परसादी यादव,राजेश निषाद, दिलहरन सोनकर, भागवत सोनकर,राजू सिन्हा, सन्तोष दुबे, सहित बड़े संख्या में लोग उपस्थित रहे।