एशिया महादेश का सबसे बडा कोल माइंस मगध क्षेत्र के मासीलोंग में दिन बुधवार को तुलसी गंझू के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुआ। मिली जानकारी के अनुसार मासिलोंग मे सीसीएल अधिकारियों और रैयतो के साथ मे बैठक कर कई बिंदुओ पर विचार विमर्श किया गया। तुलसी गंझु ने कहा कि वेल्ट कोरी डोर निर्माण हेतु पड़ने वाले जमीन से संबंधित भिन्नन मुद्दों पर चर्चा की गई मासिलोंग में जितने भी प्लॉट पर सेक्शन 9 लग चुका है उसके बदले में सीसीएल के द्वारा,नौकरी,मुआवाज़ा एक साथ देते हुए सभी ग्रामीणों को एक साथ विस्थापित किया जाए। उक्त सभी जमीन में सीसीएल अपने अनुसार प्रयोग करें एवम सीएस आर के तहत मासिलोंग को न्यू मॉडल गाव बनाए जाएं। बताते चले की जीएम के के सिन्हा ने रैयतो के द्वारा बैठक में 23 सूत्री मांग पत्र को प्राप्त किया। वही सिन्हा ने मासिलोंग के भूरैयत को संयुक्त आवेदन करने की बात कही और नोकरी, मुआवजा का जो फाइल लाबिंत है उसकी सूची प्रदान करने एवं उस पर यथाशिघ्र उचित कार्यवाही करने की आश्वासन दीया। वही टंडवा सीओ विजय कुमार दास ने मासिलोंग के भूरैयतो को आश्वस्त किया कि यहाँ के लोग जो ठगे महसुस कर रहे हैं वो अब नही चलेगा और हम रैयती जमीन और जीएमके जमीन का भी सत्यापन ग्राम सभा के अनुमोदन पर करेंगे वही आज के बैठक मे गाँव के सरबजीत गंझु, रामकुमार टाना भगत, सुरेश उरांव ने भी सामुहिक रूप से सीसीएल के अडयल रवैये को सुधार करने की बात कही और कहा कि हमसब कोलियरी खुलवाने मे जिस प्रकार से ग्रामीणो ने साथ दिया आज हम सब ठगे महसुस कर रहे हैं। वही सैकड़ो महिला-पुरुष मौजूद रहे।