हुनर शक्ति फाउंडेशन एक दिवसीय इलेक्ट्रिकल प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

राजाखेड़ा-:राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विपरपुर मे बुधवार को एक दिवसीय इलेक्ट्रिकल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.संस्था प्रमुख प्रशांत शर्मा ने बच्चों को एंटरप्रेन्योरशिप के लिए स्किल्स से आत्मनिर्भर रोज़गार योजना, कार्यक्रम मे बच्चों के लिए पर्सनालिटी डेवलपमेंट विषय पर एवं इलेक्ट्रिकल व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षण मे इलेक्ट्रिकल उपकरण के रख रखाव में क्या-क्या सावधानियां रखने की जरूरत है बच्चों को सिखाया.इसी के साथ सेमिनार कार्यक्रम मे बच्चों के हुनर से व्यावसायिक शिक्षा मे आत्मनिर्भर युवाओं को रोजगार, उद्यमिता मे कौशल परिपूर्ण बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए साक्षात्कार के विषय मे अवगत कराया गया. कार्यक्रम मे विद्यालय संस्था प्रधान सतीश चंद, कौशल मित्र मुकेश कुमार,व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षक पवन कुमार,श्रीमती कांता ब्यूटी प्रशिक्षक एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा.
खबर राघवेंद्र सिंह R9 भारत