सोनभद्र के राबर्ट्सगंज नगर में आज दुर्गा पांडालों के खुले कपाट, नगर में दिखने लगी भक्तों की भीड़….

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज नगर में आज दुर्गा पांडालों के खुले कपाट, नगर में दिखने लगी भक्तों की भीड़,

आज नवरात्रि के सप्तमी तिथि को पूजा पांडालों में माँ दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित कर आज से पूजा अर्चना प्रारम्भ हो गई और श्रद्धालुओं के लिए पांडालों के कपाट को खोल दिया गया जिससे बाजार में भीड़ दिखनी शुरू हो गई और लोग शाम की आरती में शामिल हुए यह सिलसिला अब दशहरा तक जारी रहेगा लेकिन अष्टमी और नवमी तिथि को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नगर में उमड़ती है जिसे देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है और नगर में जगह जगह पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है और कल से और पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी, पूजा पांडालों के खुलते ही बाजार में रौनक लौटी और बच्चे इस मौके का काफी लुत्फ उठाते नजर आए।सभी आज भक्ति में सराबोर नजर आए और लोग इस पल को कैमरे में कैद भी कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!